नेशनल हाईवे टोल दरों में संशोधन, आधी रात से लागू
बैतूल MP
संवाददाता – भारत शर्मा

नेशनल हाईवे टोल दरों में संशोधन, आधी रात से लागू
इटारसी–बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित कुंडी टोल प्लाज़ा में टोल शुल्क में बदलाव किया गया है। अभी तक एक तरफ़ का टोल ₹90 और रिटर्न ₹135 लिया जा रहा था। लेकिन आज रात 12 बजे से नई दरें लागू होंगी।
✅ नई टोल दरें (आधी रात से लागू):
एक तरफ: ₹85
रिटर्न: ₹130
टोल प्लाज़ा प्रबंधन के अनुसार प्रति वाहन ₹5 की कमी की गई है। संशोधित दरें सभी वाहनों पर लागू होंगी और यह बदलाव आधी रात से प्रभावी रहेगा।
यह फैसला यात्रियों और परिवहन सेवाओं के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।
