Hariyana “रन फॉर यूनिटी” लौह पुरुष सरदार पटेल को समर्पित – सुनीता दुग्गल
गुरुग्राम हरियाणा
संवाददाता – सतीश कौशिक
“रन फॉर यूनिटी” लौह पुरुष सरदार पटेल को समर्पित – सुनीता दुग्गल

गुरुग्राम स्थित भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर होने वाले “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह दौड़ राष्ट्रनायक सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है, जिन्होंने 565 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनके अदम्य साहस और संगठन कौशल ने उन्हें “लौह पुरुष” की उपाधि दिलाई।
उन्होंने बताया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, जो किसानों और मजदूरों के औजारों के लोहे से निर्मित है, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा (182 मीटर) है। वर्ष 2020 में इसे विश्व के आठ अजूबों में शामिल किया गया था।
दुग्गल ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन एकता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है।”
साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 7 नवंबर 2025 को “वंदे मातरम्” गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला महामंत्री अजीत यादव, उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी राजन चौहान एवं पियूष सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
02 ….संवाददाता – दिनेश आचार्य
भाजपा विधानसभा-1 का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए वर्चुअल शामिल

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-1 द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने इंदौर की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा — “इंदौर में तो कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही हार मान लेती है, उनके उम्मीदवार भाजपा का दामन थाम लेते हैं।”
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज सोशल मीडिया कई देशों में अशांति का कारण बन गया है, इसलिए उसका उपयोग सकारात्मक संदेशों के प्रसार के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी में कमी देश के लिए शुभ संकेत है, जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार हमेशा जनता के हित में निर्णय लेती है।
इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के बीच भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
दीपावली मिलन समारोह में लगभग 8,000 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अशोक चौहान, संदीप दुबे, निरंजन सिंह चौहान समेत सभी पार्षद एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
03 … संवाददाता — शिवम डेहरिया |
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर हर्रई पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक का दो दिन पहले ग्राम भेड़ा के मड़ई मेले में कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह लापता था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन आज उसका शव नदी में मिला।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत हादसा है या योजनाबद्ध हत्या।
एम.बी.न्यूज़ भारत लगातार इस मामले पर नज़र बनाए हुए है। जैसे-जैसे जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
04 …संवाददाता — भारत शर्मा,
नितिन गडकरी सा ,परिवार पहुंचे सतपुड़ा नेशनल पार्क ,लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की शाहपुर तहसील अंतर्गत भौंरा से लगभग 17 किलोमीटर अंदर स्थित सतपुड़ा नेशनल पार्क चूरना में रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सपरिवार पहुंचे।
गडकरी परिवार ने पार्क की खूबसूरत वादियों और घने जंगलों में वन्यजीवों का आनंद लिया। पहले दिन उन्हें टाइगर दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने अगले दिन दोबारा सफारी की। दूसरे दिन की सवारी के दौरान उन्होंने पार्क के मनमोहक नज़ारों का लुत्फ़ उठाया और कुछ समय “तथास्तु रिसोर्ट चिमड़ी” में विश्राम भी किया।
रिसोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, और सांसद दुर्गा प्रसाद उईके ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि गडकरी परिवार ने पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और जैव-विविधता की सराहना की तथा पार्क प्रबंधन की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
