प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर फूटा भाजपा का गुस्सा

0
WhatsApp Image 2025-08-31 at 8.41.07 PM

संवाददाता -जितेन्द्र अलबेला  

भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी, कमलनाथ और जीतू पटवारी का किया पुतला दहन

कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहना अत्यंत निंदनीय है: शेषराव यादव

हमारे शास्त्रों में भी मां को देवी देवताओं से ऊपर का स्थान दिया गया है और एक मां के लिए अपशब्द कहना पतन का परिचायक है: शेषराव यादव

अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता पर कोई कार्यवाही नहीं करना महिलाओं के प्रति राहुल गांधी की संवेदनहीनता को दर्शाता है: पंडित रमेश दुबे

देश के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण ठंडक है वहीं छिंदवाड़ा में राजनीतिक गरमाई

बिहार की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने पर भाजपा का गुस्सा फूट गया, जिसके चलते रविवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ और जीतू पटवारी का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन वाले दलों के नेताओं ने सारी मर्यादाओं और नैतिकता को त्याग दिया है। कांग्रेस नेता सत्ता पाने के लिए इस तरह से लालायित हैं कि वे दिवंगत महिला को अपशब्द कहने से भी नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां सिर्फ मां होती है चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हों या आम व्यक्ति की मां। उन्होंने कहा कि मां सभी पर अपना स्नेह बराबर रखती है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी मां को देवी देवताओं से ऊपर का स्थान दिया गया है और एक मां के लिए अपशब्द कहना पतन का परिचायक है।

न्यूज़ शोर्स : ( MB ) मधुर भारत समाचार ( संपादक ) माखन चौहान मो . 8871130606

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *