भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनत्मक बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय पंच कमल में शुरू

0
WhatsApp Image 2025-07-19 at 6.25.17 PM

01 / मधुर भारत समाचार सतीश कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हो रही है बैठक

बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद

बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, मन की बात पर चर्चा तथा आगामी कार्यक्रमों की बनाई जाएगी रूपरेखा

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

02      गुरुग्राम  विधायक  मुकेश शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित 

गुरुग्राम, 18 जुलाई: गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गुरुग्राम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 41वां स्थान प्राप्त करने पर नगर निगम गुरुग्राम, सफाईकर्मियों और शहरवासियों की सामूहिक भागीदारी व प्रयासों के लिए सराहना व्यक्त की है। पिछले वर्ष जहां गुरुग्राम 140वें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष 99 पायदान की छलांग लगाकर इसने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। हरियाणा राज्य में गुरुग्राम को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।

विधायक मुकेश शर्मा ने विधायक बनने के तुरंत बाद स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में शामिल करते हुए 100 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, जनजागरूकता और नगर निगम की संरचना को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया। सेक्टर-12 चौक, सिंघा चौक, वजीराबाद डंपिंग यार्ड, सेक्टर-5, खांडसा अनाज मंडी जैसे स्थानों पर वर्षों से जमा कूड़े के ढेर हटवाए गए। जटायु मशीनों का प्रयोग कर प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की गई।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

03    भाजपा के कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्य के साथ-साथ जनसेवा भी महत्वपूर्णः मुख्यमंत्री नायब सैनी

भाजपा के कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्य के साथ-साथ जनसेवा भी महत्वपूर्णः मुख्यमंत्री नायब सैनी

पौधारोपण अभियान को मिशन की तरह चलाएं भाजपा कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री

डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से चौथी बार भी बनेगी बीजेपी सरकार

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे लिए सेवा ही संगठन है, इसलिए पार्टी का काम करते-करते लोगों की सेवा में भी हमें अपना समय लगाना है। सीएम सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को सुनने में देश में नंबर एक पर है और यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र और प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मन की बात कार्यक्रम से जोड़ें साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं के जन्म दिन बूथों पर मनाएं और एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों की भावनाएं आप लोगों के साथ जुड़ेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता पौधारोपण के अभियान को मिशन की तरह चलाएं। अधिक से अधिक पेड़ लगेंगे तो क्लाइमेट चेंज होगा और धीरे-धीरे वातावरण में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ का बड़ा महत्व है।
‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ को करोड़ों लोग हर महीने सुनते हैं। हरियाणा में भी लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़ने चाहिए। सभी कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों पर बैठकें करें और एक अच्छी योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम आधा घंटे का होता है। लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं व पार्टी तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी जरूर लोगों को दें।

 

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

04      चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार।

कब्जा से 01 सोने की चेन, 01 जोड़ी सोने की बाली व 04 लाख 17 हजार रुपयों की नगदी बरामद।

गुरुग्राम: 18 जुलाई 2025

▪️ दिनांक 11.07.2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 10.07.2025 को इसके मकान सैक्टर-47, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान/घर में काम करने वाली सहायिका द्वारा इसके घर से गहने और नगदी चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 14.07.2025 को नोएडा, उत्तर-प्रदेश से आरोपित नौकरानी को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान रोशनी चौहान निवासी गांव खड़पारी, जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा महिला आरोपी को दिनांक 15.07.2025 को माननीय अदालत में पेश करके 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

▪️पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला राखी उपरोक्त से कुल 04 लाख 17 हजार रुपए, 01 सोने की चेन व 01 जोड़ी सोने की बाली बरामद की गई है।

▪️उपरोक्त आरोपित महिला को 02 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद दिनाँक 17.07.2025 को पुनः माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग अनुसंधानाधीन है

 

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *