अब मध्य प्रदेश मैं भी आ गया है ग्राम पंचायत सदस्य संगठन पांचों का होगा मान सम्मान
मधुर भारत समाचार खेमकरण डेहरिया (शिवम)

बटकाखापा तहसील हर्रई जिला छिंदवाड़ा के रहने वाले खेमकरण डेहरिया (शिवम) बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
ग्राम बटकाखापा तहसील हर्रई जिला छिंदवाड़ा के रहने वाले खेमकरण डेहरिया (शिवम) बने प्रदेश मीडिया प्रभारी चाटूखेड़ा के विनोद बने प्रदेश संयोजक जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुँवरलाल गुर्जर और प्रदेश संयोजक विनोद मोदी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य संगठन (राष्ट्रीय संगठन) ग्राम पंचायत सदस्य संगठन एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। संगठन भारत के सभी राज्यों में ग्राम पंचायत के चुने हुए सभी ग्राम पंचायत सदस्यों यानी पंचों के अधिकारों के लिए काम करता है। जिससे आज जो सभी राज्यों में सभी वार्ड सदस्यों का जो शोषण हो रहा है उसे रोकने व ग्राम पंचायत सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस संगठन की स्थापना की गई है। ग्राम पंचायत सदस्य संगठन एक पंजीकृत संगठन है जो भारत के सभी राज्यों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य कर रहा है और सभी सदस्यों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित कर रहा है।संस्था के उद्देशय ग्राम पंचायत सदस्य संगठन का मूल उद्देश्य सभी पंचों को उनको उनके अधिकारों व मान सम्मान को दिलाना ग्राम पंचायत सदस्यों को जिस प्रकार से समितियां में अधिकार दिए गए हैं उन अधिकारों से वह वंचित न हो।जिस समिति में जो सदस्य हो उसे उसे समिति की कार्य योजना के बारे में पूर्ण जानकारी हो।सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को उचित मानदेय मिले जिससे वह अपनी काम के प्रति रुचि रखें।जिस समिति का जो कार्य हो उसे वह कार्य करने की स्वतंत्रता मिले।भारतवर्ष के सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को एक मंच पर लाना।सभी सदस्यों को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना पंजीकरण संख्या: SIT 07157/2024-2025 विनोद मोदी प्रदेश संयोजक 9685152628
न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606
