गोहना स्थित सामुदायिक केंद्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

0
WhatsApp Image 2025-08-01 at 5.50.33 PM

मधुर भारत समाचार सतीश कौशिक

01 भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने ली जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की बैठक

बैठक में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला प्रभारी किरण कलकल मौजूद।

बैठक में प्रदेश महामंत्री ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने ली जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की बैठक

बैठक में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला प्रभारी किरण कलकल मौजूद।

बैठक में प्रदेश महामंत्री ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

02

हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है – अनिल विज

यदि कांग्रेस को भगवा से एतराज, कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए – विज

कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया- विज

भारतीय सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए – विज

‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है’’- विज

चण्डीगढ, 1 अगस्त – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि ‘‘हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।

श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा भगवा आतंकवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि श्री विज ने आज एक्स के माध्यम से लिखा है कि ‘‘भारत में भगवा आतंकवाद नहीं होता भगवा आशीर्वाद होता है । इस देश में ज्ञान की गंगा सदियों से भगवाधारियों ने ही बहाई है। परन्तु कांग्रेस को तो इस सबसे नफरत है। इनको तो दिन में सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि उगता हुआ सूरज भी भगवा होता है’’।

यदि कांग्रेस को भगवा से एतराज, कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए – विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में भगवा आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा भगवा आर्शीवाद से ही बह रही है और हमारे साधू-संतों का पहनावा भी भगवा है। श्री विज ने कहा कि कांग्रेस को यदि भगवा से एतराज है तो कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वह भगवा होता है, इसलिए कांग्रेस को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए।

कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया- विज

श्री विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि साल 2008 में मालेगांव में हुए बस ब्लास्ट को कांग्रेस भगवा आतंकवाद का नाम दे रही है, जबकि हिन्दूस्तान मंे भगवा आतंकवाद नहीं होता है बल्कि भगवा आर्शीवाद होता है। कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 लाख लोग मरवाकर इन्होंने (कांग्रेस) पाकिस्तान बनवा दिया और उसके बाद सिंधू नदी के बंटवारे में भारत को 20 प्रतिशत और पाकिस्तान 80 प्रतिशत पानी दे दिया।

‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है’’- विज

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध या अब जो भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ है या सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनमें भी हमेशा कांग्रेस ने पाकिस्तान का ही पक्ष रखा है और हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा है’’।

भारतीय सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए – विज

पार्लियामेंट में आपरेशन सिंदूर पर हो रही बहस में विपक्ष ने हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा जबकि हमारे सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए, उनके एयरबेस तबाह कर दिए और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया तथा पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कांग्रेस हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने वाली बातें करती है।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

03  दिनांक 07.07.2025 को एक व्यक्ति नाम पता ना मालूम पुरुष उम्र करीब 65 वर्ष जाटोला जोड़ी सांपका रेलवे स्टेशन से घायल होकर बराए इलाज नागरिक अस्पताल पटौदी में दाखिल हुआ था जिसको इलाज के लिए पी.जी.आई.एम.एस.रोहतक रैफर किया गया था जिसकी इलाज के दौरान कल दिनांक 31. 07.2025 को मृत्यु हो गई। जिसकी अभी तक कोई पहचान नही हो सकी है। जिसने स्लेटी रंग का कुर्ता व पजामा पहन रखा है जिसका रंग गेहूँआ, गोल चेहरा,पतला शरीर, कद करीब 5 फुट 3-4 इंच है।जिसकी कार्यवाही 194 BNSS के अन्तर्गत चांदनी देवी LHC 1499 द्वारा अमल में लाई जा रही है और लाश को पहचान व पोस्ट मॉर्टम के लिए मोरचरी पी. जी. आई. एम. एस. रोहतक में रखा गया है।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

04 

साध्वी प्रजा ठाकुर केस में अदालत द्वारा दिए गए फैसले ने साबित किया कि कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है प्रो.रामबिलास शर्मा

साध्वी प्रजा ठाकुर केस में झूठा षड्यंत्र रचने के लिए राहुल गांधी एवं कांग्रेस देश से माफी मांगे प्रो.रामबिलास शर्मा
नारनौल, 1 अगस्त।
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा बरी किए जाने पर संतोष और खुशी व्यक्त की है।
शुक्रवार को नारनौल में अपने एक समर्थक के आवास पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का यह निर्णय प्रमाणित करता है कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते साध्वी प्रज्ञा सहित कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया था।
प्रो. शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और फंसाने के लिए षड्यंत्रपूर्वक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को बदनाम करने का प्रयास किया।”
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस केस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भी फंसाने की साजिश रची थी, जो विफल रही। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य आरोपियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया और टॉर्चर किया, जिसका खुलासा खुद साध्वी ने एक टीवी चैनल पर किया है।
प्रो. शर्मा ने कहा कि “साध्वी प्रज्ञा के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर मुझे स्वयं इमरजेंसी काल की याद आ गई, जब कांग्रेस सरकार के दौरान मुझे भी पुलिस रिमांड में गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से राष्ट्रविरोधी रही है और अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता चरम पर है, तो कांग्रेस भारत की संस्कृति और परंपराओं का भी विरोध करने पर उतर आई है। शर्मा ने कहा कि “भारत की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”  

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

05 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किया मेघालय अनानास महोत्सव का शुभारंभ

मेघालय के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी–शिवराज सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विकास के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध-शिवराज सिंह

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेघालय के अनानास स्वाद और गुणवत्ता की दृष्टि से विशिष्ट है। मेघालय के किसान, वहां के लोग ईमानदारी से अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मेघालय के अधिकतर उत्पाद जैविक हैं, जिनका प्रमोशन किया जाना चाहिए। मेघालय के चाहे फल, मसाले, हल्दी, अदरक, कॉफी, चाय, कटहल, मशरूम सहित अन्य विभिन्न कृषि उत्पादों की गुणवत्ता उच्च और अद्भुत है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर के उत्पादों के राज्य से बाहर और विदेशों में निर्यात के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इस काम में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका भी अहम है और यह प्रसन्नता की बात है कि राज्य सरकार समझौता ज्ञापन के माध्यम से इस दिशा में बल दे रही है।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। कृषि के साथ सभी विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा मेघालय की पूरी मदद की जा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वह जल्द फिर से वैज्ञानिकों की टीम के साथ मेघालय का दौरा करेंगे। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दौरान मेघालय का जब दौरा किया था, तब किसानों ने कई समस्याओं और कृषि चुनौतियों को उजागर किया था। किसानों ने कृषि उत्पादों की ‘शेल्फ लाइफ’ बढ़ाने की दिशा में भी मांग की थी। इस संबंध में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अनुसंधान के माध्यम से ठोस उपाय किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग बेहद जरूरी है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी की है। राज्य सरकार द्वारा ‘एयर लिफ्टिंग’ का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए योजना बनाई जाएगी। ट्रेन के जरिए भी उत्पाद भेजने के विकल्प पर काम किया जाएगा। प्रति हेक्टेयर अनानास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के साथ मिलकर मेघालय के कृषि क्षेत्र के विकास का रोडमैप बनाया जाएगा।

शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों और युवाओं से कृषि स्टार्टअप में भागादारी का आह्वान किया। साथ ही, देशवासियों से मेघालय के उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश के उत्पाद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, उनका उपयोग कीजिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनानास से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘कृषि क्षेत्र में मेघालय की प्रगति’ से जुड़ी एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

06 

पटौदी-जाटोली मंडी नगर परिषद वाइस चेयरमैन पद के लिए श्री अमित शर्मा को निर्विरोध चुना गया। सभी पार्षदों का आभार।
इस मौक़े पर चुनाव प्रभारी श्री कमल यादव जी , विधायक श्रीमती बिमला चौधरी जी ,जिला प्रभारी श्री राजकुमार वोहरा जी, नगर परिषद चेयरमैन श्री प्रवीण ठाकरिया जी, रवि चौधरी जी,अमित पहलवान जी ,मण्डल अध्यक्ष श्री परीक्षित जी ,अभय चौहान जी सहित सभी पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

07 

बिप्लब देब ने अपनी माताजी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की

प्रधानमंत्री जी की सादगी, दूर की सोच और देश के प्रति उनका समर्पण हमें बहुत प्रेरणा देता है: बिप्लब देब

मेरे लिये बहुत गर्व और यादगार पल: बिप्लब देब

दिल्ली, 31 जुलाई, 2025
भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को अपनी माता जी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री ने श्री देब की माता जी से कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के संबंध में जाना। जबकि श्री देब राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद श्री बिप्लब कुमार देब ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के फोटो साझा की। श्री देब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि
आज का दिन मेरे लिये बहुत गर्व और यादगार पलों वाला रहा। अपनी पूज्य माताजी के साथ यशस्वी एवं विश्वप्रसिद्ध नेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला।
श्री देब ने आगे लिखा कि हर बार की तरह प्रधानमंत्री जी की सादगी, दूर की सोच और देश के प्रति उनका समर्पण हमें बहुत प्रेरणा देता है। उनसे मिलकर मन को आत्मबल और नई ऊर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदर्शित इस आत्मीय परिवार भाव हेतु मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

08 

ना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाकर कांग्रेस ने 140 करोड़ जनता का दिल दुखाया : मोहन लाल बड़ौली

सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का अधिकार नहींः मोहन लाल बडौली

भाजपा हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकालेगी तिरंगा यात्रा : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा के लिए देश और कांग्रेस के परिवार जरूरी : बड़ौली

तिरंगा यात्रा के लिए प्रदेश समिति का गठन, असीम गोयल को संयोजक, मनीष यादव, डा. आदित्य बतरा और मीना परमार को सह संयोजक नियुक्त किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुग्राम में ली संगठनात्मक बैठक

गुरुग्राम, 31 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका पर 14 फरवरी को फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्री, विधायक और प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे। विभाजन विभीषिका पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं। श्री बड़ौली गुरुवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला पदाधिकारियों की मीटिंग से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और कांग्रेस को देश की 140 करोड़ जनता का दिल दुखाने वाली पार्टी बताया।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और अब कोई भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां पसंद हैं और लोग खुश हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि कहने को कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन वह परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और कई परिवारों के साथ बंधी हुई है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, इसलिए देश के विकास के बारे में सोचती है, जबकि कांग्रेस की सोच राष्ट्रहित में ना होकर परिवार हित में है। श्री बड़ौली ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के रवैये को देश देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद से है और आतंकवाद को खत्म करना ही भाजपा का लक्ष्य है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति करनी है तो राजनीतिक पार्टियों से करें, लेकिन कांग्रेस देश की सेना के पराक्रम पर ही प्रश्न चिन्ह लगाकर जनता का दिल दुखा रही है, इसलिए कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, इसलिए कांग्रेस अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है।
एक सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2014 से पहले और अब 2025 का गुरुग्राम देखेंगे तो हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। नायब सरकार में बहुत तेजी से विकास के कार्य गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन पर पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन इतना मजबूत है कि लोकसभा की कार्यवाही को भी रोक देता है। लोकसभा में जिस तरह का व्यवहार विपक्ष कर रहा है उसे देश की जनता देख रही है।
प्रेसवार्ता के बाद श्री बड़ौली ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और महामंत्रियों की बैठक ली। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोहन लाल बड़ौली ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना पर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंग यात्रा के लिए प्रदेश समिति का गठन हो गया है। पूर्व मंत्री असीम गोयल को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनीष यादव गुरुग्राम, डा. आदित्य बतरा रोहतक, मीना परमार भिवानी को सह संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जानी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल करें और उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्राएं निकालें। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में बूथ, मंडल और जिला की नई टीमों का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त तक जिला व मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकें भी होंगी।
बैठक में मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर 100 प्रतिशत सुनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की तारीफ की और जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में जिला टीम अच्छा काम कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें अपने बूथों को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन ही सेवा के मूलमंत्र पर चलते हुए नायब सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बैठक में आए सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश से मिलेंगे उन्हें कार्यकर्ता निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में संगठन लगातार और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम है कि मन की बात सुनने में हरियाणा देश का पहला राज्य बना और गुरुग्राम में भी सभी बूथों पर पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना गया और सरल पोर्टल पर अपलोड किया गया। सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं की जमकर प्रशंसा की।
बैठक में जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, हरविन्द्र कोहली, बल्लभगढ़ के जिला प्रभारी कमल यादव,उपाध्यक्ष जयवीर यादव, हितेश भारद्वाज, रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, राजन चौहान, वरुण चौहान, नीरज, यादराम जौया, आईटी प्रमुख सुमित वोहरा, सोशल मीडिया प्रमुख हिना, अजय दुआ सहित सभी प्रवक्ता, मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रभारी, अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे

न्यूज़ सोर्स : मधुर भारत समाचार (संपादक)- माखन चौहान मो. 8871130606

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *